देवरिया। पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीत लिया है। यह दूसरा मेडल लाया है शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इस मुकाबले में भारत ने कोरिया को 16-10 से मात देकर ये पदक जीता है। रविवार को मनु भाकर ने इसी इवेंट के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था।


मनु भाकर ने दो रिकॉर्ड किए अपने नाम
मनु भाकर ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सिर्फ देश का नाम ही रोशन नहीं किया है बल्की उन्होंने अपने ना भी रिकॉर्ड बनाया है। शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में मेडल जीतकर मनु पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता इसके बाद मंगलवार को मनु और सरबजोत के मेडल जीतने के बाद मनु पहली ऐसी निशानेबाज बन गईं हैं जिन्होंने शूटिंग में एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीता है। आपको बता दें भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 के बाद पहली बार निशानेबाजा में दो ओलंपिक पदक जीता है।


शुरुआत खराब लेकिन जीत के साथ समाप्ति
इस मैच में भारत शुरुआत अच्छी नहीं थी। पहले राउंड में कोरियाई टीम ने 20.5 का स्कोर किया था और भारत ने 18.8 का। लेकिन इसके बाद मनु और सरबजोत दोनों ने दमदार निशाने लगाए। अगले राउंड में भात ने वापसी करते हुए 21.2 और कोरिया ने 19.9 का स्कोर किया। ये बढ़त बनी रही और तीसरे राउंड में भारत ने 20.8 का स्कोर किया जबकि कोरिया 19.8 का स्कोर ही कर पाई। कोरियाई टीम ने छठी सीरीज से पहले टाइम आउट मांगा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मनु और सरबजोत ने फिर कोरियाई टीम को कोई मौका नहीं दिया और ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया।


पहला मेडल जीतने के बाद सरबजोत ने क्या कहा
सिंगल इवेंट्स में मेडल नहीं मिलने के बाद सरबजोत को थोड़ी निराशा हुई थी। इसलिए मिक्स्ड इवेंट में लो मौका नहीं गंवान चाहते थे। मनु के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने अपना पहला ओलंपिक मेडल जीत लिया है। ये भारत का टीम इवेंट में पहला ओलंपिक मेडल भी है। इससे पहले भारत ने निशानेबाजी में जितने भी मेडल जीते थे सभी सिंगल्स इवेंट में जीते थे। जीत के बाद सरबजोत ने कहा- “बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आगे भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। हमारी मिक्सड टीम 2019 में बनी थी, हमने पहले भी साथ में कई मेडल जीते हैं।”