देवरिया। रतन टाटा के निधन के बाद टाटा को नया चेयरमैन मिल गया है।ट्रस्ट ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया है। टाटा ट्रस्ट ने ये फैसला एक बैठक में किया। बैठक में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुनने पर सहमति बनी। इस नियुक्ति के साथ ही नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। वह नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं।


40 साल से टाटा से जुड़े हैं नोयल
पारसी समुदाय में टाटा सरनेम वाले किसी व्यक्ति को अगला चेयरमैन बनाने के लिए सहमति बनी थी नोएल के काम करने का तरीका और रतन टाटा के काम करने का तरीका बहुत अलग माना जाता है। नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस-चेयरमैन हैं।


नोएल की बेटियां भी संभाल रही जिम्मेदारियां
नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम पूरा किया है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट कंपनी में शामिल हुए और हाल ही में स्टार बाजार के प्रमुख बने हैं। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों में काम कर रही हैं। 39 साल की लीयाह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, 36 साल की माया टाटा को एनालिटिक्स और तकनीक में दिलचस्पी है और वह टाटा डिजिटल में काम कर रही हैं।