देवरिया। नोबल पुरस्कार की घोषणा की कड़ी में बुधवार को केमेस्ट्री में नोबल का ऐलान किया गया। साल 2024 के रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। डेविड बेकर को ‘कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए’ के लिए और डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को ‘प्रोटीन स्ट्रंक्चर की भविष्यवाणी’ के लिए चुना गया है।
दो हिस्सों में दिया गया पुरस्कार
रसायन के लिए पुरस्कार तीन लोगों को दिया गया है लेकिन ये तीन भागों में ना बंटकर दो हिस्सों में ही बंटेगा। एक हिस्सा में डेविड बेकर को और दूसरे आधा हिस्सा संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को मिलेगा। इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार पाने वाले डेविड बेकर सिएटल में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में काम करते हैं। वहीं डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर लंदन में गूगल डीपमाइंड में काम करते
किस रिसर्च के लिए मिला ये अवॉर्ड
यह नोबेल पुरस्कार प्रोटीन पर रिसर्च के लिए दिया गया है। बेकर ने पूरी तरह से नए प्रकार के प्रोटीन के निर्माण को संभव बनाया है। वहीं हसाबिस और जम्पर ने प्रोटीन की जटिल संरचनाओं की भविष्यवाणी करने की 50 साल पुरानी समस्या को हल करने के लिए AI विकसित किया है। बेकर के रिसर्च ग्रुप ने कई प्रोटीन का उत्पादन किया है, जिनका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, टीके, नैनोमटेरियल्स और छोटे सेंसर के तौर में किया जा सकता है। दूसरी ओर अपने एआई मॉडल के जरिए हसाबिस और जम्पर सभी 200 मिलियन प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी करने में सक्षम हो गए हैं।