देवरिया। शुक्रवार को हुए एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम समेत सहयोगी दल के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। अपने संबोधन में पीएम NDA गठबंधन की तारीफ करते नहीं थक रहे थे और सहयोगी सदस्य पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। लेकिन आज की पूरी महफिल जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने लूट ली। पहले तो अपने भाषण से जिसपर पूरा सदन ठहाके लगाता रहा और फिर पीएम के पैर छूने की कोशिश कर आज वो इस बैठक के हीरो बन गए।


भाषण के बाद पीएम की तरफ बढ़े और पैर छूने हाथ बढ़ाया
आज नीतीश कुमार ने आज अपने भाषण के दौरान भी कई ऐसी बात कही जिसपर वहां मौजूद सांसद खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक सके। भाषण पूरा करने के बाद नीतीश, पीएम मोदी के अभिवादन के लिए उनकी ओर आगे बढ़े और उनके पैर छूने के लिए आगे झुकने लगे तभी पीएम ने उनका हाथ थाम कर उन्हें रोका। नीतीश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां लोग इस पर उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं।


नीतीश को एनडीए सरकार से है उम्मीदें

नीतीश कुमार ने पहले इंडिया गंठबंधन का साथ चुना था लेकिन राजनीति के महारथी नीतीश कुमार ने बाद में एनडीए की ओर रुख कर लिया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वो अब एनडीए में ही रहेंगे कहीं नहीं जाएंगे। तब से पीएम मोदी के नाम का अनुमोदन प्रधानमंत्री के लिए करने तक उनका व्यवहार एनडीए के लिए सकारात्मक रहा है। उन्होंने पहली बैठक में और दूसरी बैठक में भी पीएम मोदी से जल्दी सरकार बनाने का आग्रह किया। नीतीश कुमार को गठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास कार्यों के लिए पहल किए जाने की काफी उम्मीदें हैं। नीतीश कुमार ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि – “नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो लोग जीत गए हैं, उनकी अगली बार करारी हार होगी। विपक्ष के नेता बिना मतलब की बात कर रहे हैं। आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है और न ही देश की कोई सेवा की है। इस बार मोदी को जो मौका मिला है, अब देश और बिहार आगे बढ़ेगा। इन पांच सालों में बचे हुए विकास के सभी काम पूरे होंगे”।