देवरिया। भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ओलंपिक जेवलिन थ्रो मुकाबले के फाइनल में पहुंच गए हैं। ग्रुप बी में खेलते हुए नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए 84 मीटर की दूरी पर प्वॉइंट तय किया गया था। जबकी नीरज ने अपने चीरपरिचित अंदाज में अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर पर फेंका और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तानी प्लेयर अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
डायमंड लीग से भी आगे निकले नीरज
डायमंड लीग 2024 में नीरज के द्वारा किया गया 88.36 मीटर थ्रो ओलंपिक से पहले तक का उनका बेस्ट थ्रो था। लेकिन अब ओलंपिक्स के क्वालीफिकेशन राउंड में उन्होंने आगे बढ़ते हुए 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो अब उनका बेस्ट थ्रो बन गया है। आज दूसरे भारतीय एथलीट किशोर जेना ने भी क्वॉलिफाइंग राउंड खेला लेकिन लो फाइनल में जगह नहीं बना पाए।
क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे नीरज
अपने शानदार प्रदर्शन के बाद नीरज क्लालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहे। नीरज ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों में ही आगे रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, 88.63 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे वहीं तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, उन्होंने 87.76 मीटर पर भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम के भाले ने 86.59 मीटर की दूरी तय की और वो चौथे स्थान पर रहे। 8 अगस्त को नीरज गोल्ड के लिए अपना फाइनल थ्रो करेंगे।