देवरिया। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 9 बच्चे समेत 13 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब पटियाली-दरियावगंज रोड से श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक गुजर रहा था। सभी श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर थाना दरियावगंज पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के पास गंगा स्नान करने जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव नगलाकसा लाए गए। एक साथ इतने शवों का अंतिम संस्कार जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। ग्राम प्रधान ने कहा इतने सालों में गांव में ऐसा हादसा पहले कभी नहीं हुआ था।
कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
शनिवार को माघी पूर्णिमा होने के कारण एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के ग्राणीण ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर गंगा नहाने जा रहे थे। दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक दूसरा वाहन आ गया जिसे बचाते हुए ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्राली समेत पास के ही एक तालाब में गिर गई। तालाब की ना तो गहराई ज्यादा है ना ही उसमें पानी ज्यादा है। लेकिन तालाब में गिरते ही ट्राली श्रद्धालुओं समेत पानी में ही पलट गई। जिससे किसी को बचने का मौका नहीं मिला और हादसा इतना बड़ा हो गया।
सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
CM योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सभी गंभीर रूप से घायलो को 50 हजार रूपये देने के निर्देश दिये हैं। CM ने कहा है कि सभी घायलों का तत्काल निःशुल्क उपचार कराया जाएगा।
पीएमओ से हुआ मुआवजे
प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘एक्सश’ अकाउंट पर मोदी ने कहा कि कासगंज दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य् सरकार की ओर से भी राहत राशि प्रदान की जाएगी।