देवरिया। भारत में तीन तरह के कुंभ का आयोजन होत है। हर 3 साल में कुंभ का आयोजन होता है, हर 6 साल में अर्धकुंभ और हर 13 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है जो सबसे ज्याहा महत्व रखने वाला और भव्य होता है। साल 2013 में प्रयागराज में हुआ था अब जनवरी 2025 में महाकुंभ के आयोजन का ऐलान यूपी सरकार के द्वारा किया जा चुका है।


यूपी गवरमेंट ने एक्स पर किया पोस्ट
महाकुंभ की जानकारी गवरमेंट ऑफ यूपी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी गई। एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा गया- “प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के मार्गदर्शन और #UPCM श्री yogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ-2025 भारत के ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा। मानवता की इस अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करने को पूरी दुनिया उत्सुक है। महाकुंभ में दुनिया के 75 देशों से 25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गंगा-यमुना तट पर 7 नए पक्के घाट बनाए जा रहे हैं। साथ ही, अरैल घाट का भी विस्तार किया जा रहा है।”
13 जनवरी से 26 फरवरी आयोजन
प्रयागराज में महाकुंभ का मेला 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के दौरान पवित्र नदियों में स्नान से मोक्ष मिलने की मान्यता है। कुंभ के मेरे में दूर-दूर से लोग आते हैं और नदियों में डुबकी लगाते हैं। लाखों कीं संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार अभी से तैयारियों में लग गई है।

ये है शाही स्नान की तारीखें

महाकुंभ में शाही स्नान का दिन खास होता है इस दिन संगम में डुबकी लगाने का खास महत्व होता। प्रय़ागराज महाकुंभ में शाही स्नान की तारीखें इस प्रकार हैं-

मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025

फोटो सौजन्य- एक्स अकाउंट Government of UP