देवरिया। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभ चुनाव के लिए मतदान हुए। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में संपन्न हुए। पहले चरण का चुनाव नक्सल प्रभावित जिलों में 7 नवंबर को कराया गया। जबकी बचे हुए जिलों में 17 नवंबर को मतदान हुआ। दोनों राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.1 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 67.3 फीसदी मतदान हुए थे।



दोनों राज्यों में भाजपा कांग्रेस में सीधी टक्कर

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है। मध्यप्रदेश में जहां 230 सीटों के लिए प्रत्याशियों ने अपना भाग्य दाव पर लगाया है वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए प्रत्याशी मैदान पर हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री हैं। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान भाजपा से मुख्यमंत्री हैं। मध्य प्रदेश में 64 हजार 626 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 64 हजार 523 मुख्य मतदान केंद्र 103 सहायक मतदान केंद्र और 17,032 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए थे।


मध्य प्रदेश में परिणाम का आंकलना करना मुश्किल
मध्य प्रदेश में दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं लेकिन प्रदेश के चुनावी माहौल को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि किस पार्टी का पलड़ा भारी है। इस बार भी कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है, दूसरी ओर बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान चुनाव परिणाम आने के बाद करने का फैसला किया है। पिछली सरकार में जनता ने कांग्रेस को चुना था लेकिन कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और राज्य में सरकार गिरने के बाद भाजपा से शिवराज सिंह चौहान ने बचे हुए कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ ली थी।


छत्तीसगढ़ में सीएम पद पर इस बार भी संशय
छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम पद के लिए काफी उठापटक हुई थी। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के नाम को लेकर काफी लंबे सोच विचार और बैठक के बाद भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगी थी। इस फैसले में टीएस सिंहदेव की नाराजगी भी नजर आई थी। भूपेश बघेल और टीएस सिंह को लेकर पहले ढाई-ढाई साल पर बात बनी थी लेकिन बाद में भूपेश बघेल ने ही 5 साल सीएम पर संभाला। वहीं टीएस सिंह देव को पंचायत और स्वास्थ्य विभाग दिया गया था।

डिप्टी सीएम बोले- ‘बघेल कैप्टन, लेकिन मैच ऑफ द मैन तो …’

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यीमंत्री टीएस सिंह से जब मीडिया ने सीएम की रेस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इशारों-इशारों में अपने इरादे जाहिर कर दिए। सिंहदेव ने अपने जवाब में क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और गेंदबाज मोहम्मर शमी का जिक्र किया। उन्हों ने कहा कि हमार कैप्टन भूपेश बघेल हैं, लेकिन मैन ऑफ द मैच तो मोहम्म-द शमी हैं।