देवरिया। हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि इन पौधे में देवताओं का वास होता है। ऐसा ही एक पौधा है शमी का, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध न्याय के देवता शनि देव से है। इस पौधे को घर में लगाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ये पौधा भगवान शिव का भी प्रिय माना जाता है। आइए जानते हैं शमी के पौधे को कैसे और कहां लगाना चाहिए।
कब लगाएं शमी का पौधा
शमी का पौधा शनि देव का बहुत प्रिय है। अगर आप इस पौधे को घर में लगाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन लगा सकते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। यह पौधा शनि देव का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यदि कोई जातक शनि की साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित है तो शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान शनि देव की कृपा बनेगी।
घर की दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से कुंडली में शनि और सोम से जुड़े दोष, राहू, केतु दोष दूर होते हैं। इसके अलावा यह पौधा लगाने से भाग्य में जबरदस्त वृद्धि होती है।
मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इन बाते का रखें खास ख्याल
मान्यताओं के अनुसार, रोज शाम को शमी के पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिए। विधि-विधान से इसकी पूजा करनी चाहिए। स्नान करने से पहले इस पौधे में जल जरुर चढ़ायें। इसके अलावा पौधे के आस-पास गंदगी न फैलाएं। अगर घर से किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो शमी के पौधे का दर्शन जरुर करना चाहिए,क्योंकि बिगड़े काम बनने लगते हैं।