Astrology TodayAstrology Today

देवरिया : ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय बुध वृष राशि में विराजमान हैं और 18 जून को शुक्र भी वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। लक्ष्मी नारायण योग के बनने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग से किन राशि वालों को सबसे अधिक फायदा होगा ।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। धन- लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कन्या राशि : इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। लेन- देन के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को सफलता हासिल होगी। धन संचय में सफल रहेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। यह समय शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।