देवरिया। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से रेप के मामले के आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप का आरोप साबित हो गया है। नाबालिग की शिकायत के बाद नवाब सिंह को गिरफ्तार किया गया था, और उसके डीएनए सैंपल की जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नवाब सिंह यादव नाबालिग से रेप के मामले में दोषी हैं।

डीएनए रिपोर्ट  से खुलासा

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद नवाब सिंह का डीएनए टेस्ट कराया गया था, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने जेल में जाकर डीएनए सैंपल एकत्र किया था। पीड़िता के साथ आरोपी के डीएनए की जांच कराई गई, जिसमें आरोपी का डीएनए पीड़िता से मेल खा गया। रिपोर्ट से नवाब सिंह पर रेप के आरोप साबित हो गए। अब पुलिस इस फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ने पर विचार कर रही है।

 अखिलेश का करीबी है नवाब सिंह

नवाब सिंह समाजवादी पार्टी का नेता है। उसे अखिलेश यादव का करीबी भी मान जाता है। पूर्व में नवाब सिंह डिंपल यादव का प्रतिनिधि भी रह चुका है। रेप के खुलासे के बाद अब समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला

11 अगस्त की रात समाजवादी पार्टी के नेता और डिंपल यादव के पूर्व प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि किशोरी, जो अपनी बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी के लिए गई थी। इस वक्त आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने 11-12 अगस्त की रात करीब दो बजे नवाब सिंह को उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय से गिरफ्तार कर लिया था।