देवरिया। कन्हैया मित्तल जिन्होंने मशहूर गाना ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं’गाया था। आजकल खूब चर्चे में है। राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के समय कन्हैया मित्तल (kanhaiya mittal)अपने गाने को लेकर मशहूर हुए। हाल ही में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करने का ऐलान कर दिया था। लेकिन मंगलवार को फिर कन्हैया ने यू टर्न लेते हुए कांग्रेस में नहीं जाने की घोषणा कर दी है।
कन्हैया मित्तल ने क्या कहा ?
कांग्रेस में नहीं जाने पर सफाई देते हुए कन्हैया मित्तल ने कहा कि – “मैंने पिछले दो दिनों से महसूस किया है कि सभी सनातनी और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है। मैं देख रहा हू कि आप सभी परेशान हैं और मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने शब्द वापस लेता हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई भी सनातनी विश्वास खो दे।”
“मैं आपसे माफी मांगता हूं”
कन्हैया मित्तल ने माफी मागंते हुए कहा कि- “हम सब राम के हैं और राम के ही रहेंगे। मैं दोबारा आपसे माफी मांगता हूं। कोई अपना ही होता जो आपके लिए परेशान होता है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं आप हम सभी के साथ ऐसे ही जुड़े रहें। मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।”
कांग्रेस ज्वॉइन करने को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले कन्हैया मित्तल ने खुद फेसबुक लाइव पर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी। कन्हैया ने कहा था- “मुझे लगता है सनातन की बात करने वाला कोई एक दल नहीं होना चाहिए। हर दल से सनातन की बात आनी चाहिए। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि मुझे टिकट नहीं ली लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने कभी टिकट नहीं मांगा। मैंने लोगों से कभी नहीं कहा कि भाजपा को वोट दें। मैंने कहा कि जो राम को लाए हैं उनको वोट करें।”