देवरिया। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होने के बाद कई विदेशी मेहमानों ने राम लला की दर्शन किए। बुधवार को इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी पत्नी के साथ अयोध्या का दौरा किया। अजार मंदिर, राम लला की मूर्ति और भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित थे। 

महासचिव चंपत राय ने किया स्वागत

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन करने के बाद, रूवेन अजार ने कहा कि भगवान राम के इस भव्य मंदिर को देखना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यहां आने वाले तीर्थयात्रियों और भक्तों की संख्या को देखकर आश्चर्य जताया।“अयोध्या कल्पना नहीं, एक ऐतिहासिक स्थान है”राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि वह भारत की संस्कृति को और गहराई से समझने आए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या सिर्फ एक कल्पना नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थान है, जहां की परंपराओं और धरोहर को लोग पीढ़ियों से याद कर रहे हैं। इजरायल और भारत की प्राचीन विरासतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे इजरायल अपने इतिहास और परंपराओं पर गर्व करता है, वैसे ही भारत भी अपनी धरोहर पर गर्व करता है।