देवरिया। पेरिस ओलंपिक में प्रीति पाल ने देश को तीसरा मेडल दिला दिया है। उन्होंने महिला 100 मीटर टी35 कैटेगरी रेस में ब्रांज मेडल हासिल किया है। 30 अगस्त को पैरा ओलंपिक में भारत के हिस्से कुल 3 मेडल आए हैं। प्रीति ने पैरालंपिक खेलों के ट्रैक इवेंट में कोई मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन कर इतिहास रच दिया है।
तीसरे स्थान पर रहीं प्रीति
टी35 कैटेगरी की महिला 100 मीटर रेस के फाइनल में प्रीति पाल ने 14.21 सेकेंड में रेस पूरी की। पहले और दूसरे स्थान चीन की एथलीट्स ने कब्जा किया। चीन की जिया ने 13.35 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता और गुओ ने 13.74 सेकेंड में रेस पूरी करके सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
कोबी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता था ब्रॉन्ज
बता दें कि प्रीति पाल ने इसी साल कोबी में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस जीत के बाद ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई कर लिया था। 30 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत ही लकी रहा। पैरा ओलंपिक में शूटिंग में अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल और रेस में प्रीति पॉल ने मेडल लाया। भारत को 90 मिनट के अंदर 3 मेडल हासिल हुए।