देवरिया। ग्रैमी अवॉर्ड 2025 (Grammy 2025)से भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय मूल की अमेरिकी म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन ने ( Grammy 2025)ग्रैमी अवॉर्ड 2025 में बड़ा मुकाम हासिल किया है। चंद्रिका को उनके एल्बम त्रिवेणी के लिए 67वां ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है। उनका यह एल्बम त्रिवेणी पुराने मंत्रों का कलेक्शन है जिन्हें नए संगीत के साथ कंपोज किया गया है।

किस कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड?
चंद्रिका टंडन को यह अवॉर्ड(Grammy 2025) “बेस्ट न्यू ऐज, चैंट, एंबियंस कैटेगरी” में दिया गया है। उन्होंने इस एल्बम को तैयार करने में दक्षिण अफ्रीकी फ्लूटिस्ट वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट एरु मात्सुमोटो की मदद ली है। तीनों ने मिलकर वैदिक मंत्रों को नया रूप दिया है। तीन अलग-अलग शैलियों को मिलाकर बनने की वजह से इस एल्बम को त्रिवेणी नाम दिया गया है।
Grammy 2025 मिलने पर चंद्रिका ने क्या कहा?
चंद्रिका टंडन के इस एल्बलम को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में पसंद किया जा रहा है। लॉस एंजिल्स में अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका टंडन ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि- ‘म्यूजिक प्रेम है, म्यूजिक रोशनी है. म्यूजिक हमारे अंदर की रोशनी को प्रज्वलित करता है, और हमारे सबसे अंधेरे दिनों में भी हमें खुशी और रोशनी देता है’.
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर चंद्रिका टंडन को बधाई दी और कहा- “त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर @ krishnatandon को बधाई। हम एक उद्यमी, परोपकारी और निस्संदेह, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व करते हैं! यह सराहनीय है कि वह किस तरह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी बनी हुई हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात अच्छी तरह याद है।”
ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/third-shahi-snan-of-mahakumbh-on-basant-panchami/