देवरिया। लंदन में चल रही इंडिया-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की सीरीज आज समाप्त हो गई। सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। जीत के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी के साथ खत्म हुई। सीरीज में 2 मैच भारत ने 2 इंग्लैंड ने जीता, जबकी एक मैच ड्रॉ रहा था। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने किसी टेस्ट सिरीज में विदेशी धरती पर आखिरी मैच में जीत दर्ज की हो। मैच के साथ ही गिल की युवा टीम ने भी खुद को साबित कर दिया है।
बेहद रोमांचक रहा लास्ट मैच
सीरीज का आखिरी मैच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच हर किसी के लिए रोमांचक रहा। इंग्लैंड को जहां जीत के लिए सिर्फ 35 रन की दरकार थी वहीं भारत जीत से 4 विकेट ही दूर था। आज की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण रहे। गेंदबाजी संभाल रहे सिराज ने सबसे पहले जेमी स्मीथ को आउट किया इसके बाद सिराज ने ही ओवरटर्न का भी विकेट झटका। दो विकेट गिरते ही भारत खेल में मजबूत नजर आने लगा था। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्ण ने जोस टंग का विकेट लिया। अब भारत जीत से सिर्फ एक विकेट ही दूर थी जिसे सिराज ने क्रिस वोक्स के रूप में लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई ।
पहली बार विदेश में लास्ट मैच में मिली जीत
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की और 396 रन जोड़ दिए, जिससे भारत को कुल 373 रन की बढ़त मिली और इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 367 रन पर ऑलआउट हो गई। जो रूट ने 105 और हैरी ब्रुक ने 111 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच का निर्णायक क्षण तब आया जब मोहम्मद सिराज ने एटकिंसन को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिराज जश्न में दौड़ पड़े और साथी खिलाड़ी उन्हें गले लगाने पहुंच गए। यह जीत भारत के लिए बेहद खास रही, क्योंकि यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने विदेशी जमीन पर किसी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच जीता है।