देवरिया। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा साबित करते हुए टी20 अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी अपने नाम की। मैंच के असली हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रन बनाए।

वर्डकप में रहा भारत का दबदबा

टी20 अंडर-19 वर्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने थे। भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों की मदद से भारत ने 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये स्कोर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

311 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत तो आक्रामक थी, लेकिन चेस के लिए दिया गया लक्ष्य इतना बड़ा था की टिम उस तक नहीं पहुंच सकी। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को 311 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया और 100 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रचा। मैच का निर्णायक क्षण तब आया जब कनिष्क चौहान ने कैलेब फॉल्कनर का शानदार कैच लपका। इस कैच के साथ ही भारत की जीत पक्की हो गई और मैदान पर मौजूद खिलाड़ी जश्न में डूब गए।

छठी बार बना अंडर-19 विश्व चैंपियन

इस जीत के साथ भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता। इससे पहले भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में चैंपियन बन चुकी है। भारतीय अंडर-19 टीम 2016 के बाद से हर बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इस दौरान टीम ने कुल 38 मुकाबले खेले, जिनमें से सिर्फ तीन मैच हारे और ये तीनों हार फाइनल मुकाबलों में ही आईं।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत तैयार, जानिए पूरा शेड्यूल और टीम