देवरिया। शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। ये बजट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया है। बजट में मिडिल क्लास के लिए टैक्स और मंहगाई से जुड़े कई बड़े एलान किए गए। सबसे बड़ी घोषणा आयकर को लेकर हुई।

इस बार भी बजट पेपरलेस रहा। आपको बता दें पिछले तीन बार से बजट पेपर लेस यानी कि डिजिटल तरीके से पेश किया जा रहा है।

मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान

बजट का सबसे बड़ा एलान मिडिल क्लास के लिए किया गया है। यह घोषणा टैक्स स्लैब से जुड़ी है। नई टैक्स स्लैब में अब 12 लाख रुपए की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स नियमों में 7 लाख तक की कमाई पर टैक्स की छूट थी। इस बार स्टैंकडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपये ही रखा गया है। अब अगर आय 24 लाख सालाना है तो 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वहीं 75 हजार रुपये तक की स्टैंडर्ड डिडक्शन छूट मिलेगी। आय 15 से 20 लाख रुपए सालाना होने पर 20% टैक्स देना होगा।

12 लाख आय के बाद लागू होंगे ये सभी स्लैब

टैक्स स्लैब में दी गई छूट सिर्फ उन्हें ही मिलेगी जिनकी आय 12 लाख रुपए तक सालाना है। उसके बाद आय बढ़ने पर वो कर दाता इस तरह की टैक्स रिजीम के अंदर आएंगे।

0-2 लाख तक- 0% टैक्स

4-8 लाख तक- 5% टैक्स                 

8-12 लाख- 10 % टैक्स

12-16 लाख तक – 15% टैक्स

16-20 लाख तक-  20% टैक्स

20-24 लाख तक- 25% टैक्स

24 लाख रुपए से ऊपर 30% टैक्स

ये टैक्स 12 लाख से ऊपर आय वालों की कमाई पर लगने वाला स्लैब है।

यहां देखें सस्ता-महंगा की पूरी लिस्टhttps://newsdeoria.com/things-to-cheaper-and-expensive-after-budget-2025/