देवरिया। आज के समय में जब युवाओं के अलग-अलग तरह के फिल्मी रील्स रोज ही सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, गुरुग्राम के एक कैफे का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपको खुशी भी होगी और आपके मन में भी भक्ति की भावना जागेगी। आइए जानते हैं क्या है वो वायरल वीडियो और क्या है उसमें खास।

युवा साथ में गाते हैं हनुमान चालीसा
गुरुग्राम के इस कैफे में युवा हाथ में गिटार लिए हुए फिल्मी गाने गाते हुए ही नहीं बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भी नजर आते हैं। युवाओं के इस समूह में लड़कियां भी शामिल होती हैं। किसी के हाथ में गिटार होता है, तो किसी के पास ढोलक, तो कई हाथ से ही ताली बजाकर ताल मिलाते हैं।

हर मंगलवार को होता है पाठ
इस कैफे में हनुमान चालिसा का पाठ हर मंगलवार को होता है। यहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों और आसपास के दूसरे दुकानदारों का भी मंगलवार के दिन का यह अहम हिस्सा बन गया है। मंगलवार की शाम को जैसे ही यहां हनुमान चालीसा का पाठ संगीतमय तरीके से शुरू होता है आसपास के लोग और वहां से गुजरने वाले भी शामिल हो जाते हैं। इन युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और लोग तारीफ कर रहे हैं।