देवरिया । ग्रहों और नक्षत्रों के स्थान परिवर्तन से कई बार शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। इन राजयोगों का लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इन राजयोगों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार,इस बार 20 साल के बाद चार राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन राजयोगों का नाम है- सत्कीर्ति, हर्ष, भारती और वरिष्ठ। इनका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इन राजयोग के प्रभाव पड़ने से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि
इन चार राजयोगों का तुला राशि के जातकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। इनके लिए यह साल बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इन राशि के जातकों को साल के शुरुआती माह में ही 17 जनवरी से शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। साथ ही कुंडली में 4 राजयोग भी बन रहे हैं, जिसका इन्हें पूरे साल बहुत फायदा मिलेगा। इन राजयोगों की वजह से तुला राशि के जातकों को व्यापार-नौकरी में तरक्की मिलने के साथ अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा परिवार के साथ मिलकर रूके हुए कार्य पूरा होने का भी योग बन रहा है।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन चार राजयोगों का धनु राशि के जातकों के लिए भी बेहद फलदायी होने वाला है। इस राजयोग की वजह से इन जातकों को पूरे साल हर कार्य में सफलता मिलती रहेगी। इस समयावधि में आप अपना मनपसंद कार्य कर पाएंगे। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह साल आपके लिए बहुत ही अनुकूल होने वाला है। साथ ही निवेश में लाभ मिलेगा। हर तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति कर सकते हैं। साथ ही अचानक धन लाभ होगा। नया घर-गाड़ी खरीद सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको समाज में सम्मान मिलने के साथ कई अच्छे पद भी मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
इन चार राजयोगों का बनना वृषभ राशि वाले जातकों को बहुत लाभ देगा। इन जातकों को अचानक धन लाभ होगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। इसकी मदद से इस राशि के जातक अपने करियर और कारोबार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। साथ ही समाज के अंदर इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों का इस साल विवाह का भी प्रबल योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह पूरा साल इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायी रहने वाला है। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप उत्तरोत्तर तरक्की करेंगे।
