देवरिया। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसरो द्वारा भेजे गए स्पेडेक्स मिशन (ISRO SpaDeX Mission) के तहत स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसरो द्वारा भेजे गए दोनों सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में जोड़ दिया गया है। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट यानी स्पैडेक्स को लॉन्च किया था।
ऐसा करने वाला भारत चौथा देश
अंतरिक्ष में इस उपलब्धि (ISRO SpaDeX Mission) को हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इस टेक्नोलॉजी से चंद्रमा से परीक्षण के लिए नमूने लाने में मदद मिलेगी साथ ही यह तकनीक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण और संचालन करने में मददगार साबित होगा। इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि – ‘भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन (ISRO SpaDeX Mission) ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।’
क्या होती है डॉकिंग टेक्नोलॉजी?
इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेडेक्स मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग कर अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ के लिए एक टेक्नोलॉजी है। इसे पीएसएलवी के जरिये लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ टेक्नोलॉजी का उस वक्त उपयोग किया जाता है जब साधारण मिशन में एक से ज्यादा रॉकेज को लॉन्च करने की जरूरत होती है। इसमें दो छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में करीब लाकर डॉकिंग टेक्निक से जोड़ा जाता है।
डॉकिंग से क्या फायदा होगा?
यह तकनीक (ISRO SpaDeX Mission) भारत की अंतरिक्ष से जुड़े लक्ष्यों को पाने में मदद करेगी। जैसे चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के निर्माण और संचालन में मदद गार साबित होना आदी। इस मिशन के जरिए भारत स्पेस डॉकिंग टेक्नोलॉजी रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। आज का दिन अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकी अब भारत ने इस क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ा लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
इसरो की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा- “इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”
ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/saif-ali-khan-was-attacked-in-his-mumbai-home/