देवरिया : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरूवार को देवरिया दौरे पर आएंगे। जनपद देवरिया में योगी सरकार की तरफ से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री 11 : 30 बजे देवरिया पहुंचेगे। वह 16:40 बजे तक देवरिया में रहेंगे।
विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय जाएंगे, वहां देवरिया जनपद के जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री गोरखपुर मंडल के जनपद देवरिया में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।
