देवरिया। तस्वीर में नजर आ रही भीड़ कंबल लेने आई है। जिले की मुखिया Chief Guest बनकर आई हैं। कंबल मिला तो एक बुजुर्ग मां ने जिले की मुखिया डीएम दिव्या मित्तल को गले लगा लिया। डीएम साहिबा को भी अच्छा लगा शायद। कम से कम तस्वीर में तो ऐसा ही नजर आया। सोमवार को यह नजारा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देसही देवरिया विकास खंड के पकड़ी वीरभद्र गांव का था। – Deoria blanket distribution

550 जरूरतमंदों को मिला कंबल
गौतम बुद्ध पूर्वांचल विकलांग सेवा समिति ने दिव्यांगों के लिए कंबल वितरण का भव्य समारोह आयोजित किया था। बताया जा रहा है कि इसमें 550 दिव्यांगों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय शाही ने डीएम का स्वागत किया। अजय शाही साल 2009 से हर साल जरूरतमंदों को कम्बल बांट रहे हैं। इससे कई गरीबों को ठंड में राहत मिलेगी, लेकिन इस बार कंबल आधी जनवरी बीतने के बाद बांटा गया। मतलब लगभग आधी सर्दियां बीत चुकी हैं।

अजय शाही से प्रेरणा लें लोग- DM दिव्या मित्तल
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सशक्त और सही दिशा में बढ़ने के लिए अजय शाही से प्रेरणा लेनी चाहिए। जब भी मिलते हमेशा आत्मविश्वास और मुस्कुराकर मिलते समाज के प्रति दिव्यांग जनों विकलांगों की मदद उनकी सेवा बहुत ही सराहनीय है। समाजसेवी भाजपा नेता सुनील राव ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा हमारे दरवाजे खुले हैं।
ये भी पढ़ें: गुरुवार को बंद रहेंगे देवरिया के स्कूल-कॉलेज, दफ्तर
