देवरिया। हर साल की तरह इस साल भी श्री राम की नगर अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव के मौके पर24 लाख दीपों से पूरी अयोध्या को सजाया जाएगा, इसके साथ ही लाखों दीपकों से रामलला का दरबार भी सुसज्जित होगा।राम मंदिर का गर्भगृह वाले हिस्से, जहां काम अपने आखिरी पड़ाव पर है उस स्थान को दीपोत्सव पर भव्य रूप से सजाया जाएगा। निर्माणाधीन मंदिर को दीपकों, प्रकाश लड़ियों के साथ फूलों से सजाया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी में शासन और प्रशासन जोरो-शोरों से जुटा हुआ है।
रामलला का निर्माणाधीन दरबार भी सजेगा
अयोध्या में होने वालेदीपोत्सव के मौके पर रामलला के दरबार को भी रोशनी से सजाया जाएगा। हालांकी अभी भी मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है, फिर ही दीपोत्सव के दिन वहां पर खास तरह की सजावट की जाएगी।। वहां पर ऐसे दीये लगाए जाएंगे जिनमें से तेल ना रिसे और सजावटी पत्थरों को खराब ना करें। इसके साथ ही मंदिर की सजावट के लिए कई किलो फूलों का भी उपयोग किया जाएगा। जब पूरी अयोध्या दीपों से जगमग होगी तर राम लला के स्थान में अंधेरा नहीं रह सकता इसलिए, राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्माणाधीन हिस्से को भी सजाने का फैसला लिया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंची
इस बार आयोजित होने वाला दीपोत्सव अयोध्या का सातवां दीपोत्सव होगा। अयोध्या में इस बार सातवां दीपोत्सव होने जा रहा 0है। 6 बार यहां का आयोजन विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। दीपोत्सव की तैयारी लगभगपूरी हो चुकी है। दीयों को राम की पैड़ी के घाटों पर पहुंचा दिया गया है। 11 नवंबर को देर शाम दीपों को प्रज्जवलित किया जाएगा। उधर, दीपों की गणना करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम अयोध्या पहुंच गई। गणना टीम के प्रमुख निश्चल बरोट टीम के साथ अब दीपोत्सव तक अयोध्या में ही रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने राम की पैड़ी के घाटों पर भ्रमण कर तैयारियां भी देखीं। उन्हीं के नेतृत्व में दीपों की गणना होती है और रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक को भेजा जाता है।
25 हजार से ज्यादा स्वयं सेवक दीपोत्सव की तैयारी में लगे
दीपोत्सव पर विश्व रिकार्ड बनाने के लिए 25 हजार से ज्यादा स्वयं सेवक लगे हुए हैं। इनकी मदद से 51 घाटों पर 24 लाख दीए प्रज्जवलित किए जाएंगे। बुधवार सुबह से 24 लाख दीयों को मार्किंग स्थलों पर बिछाने का काम शुरु किया गया जो गुरुवार को पूरा कर लिया गया। 10 नवंबर को दीपों की गणना होगी। 11 नवंबर को स्वयंसेवक तेल डालने व बाती लगाने के साथ दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
दीपोत्सव में तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड: पर्यटन मंत्री
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीपोत्सव के कार्यक्रम को लेकर कहा कि-“हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन भव्य और शानदार होगा।2017 से यह आयोजन लगातार जारी है, पिछली बार हम लोगों ने 17 लाख से अधिक दीए जलाए थे और इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 21 लाख से अधिक दीए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में जलाएंगे।