देवरिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी रंग चढ़ गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को देश के इन5 राज्यों में चुनावों की घोषणा कीथी। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। मिजोरम में सबसे पहले 7 नवंबर को वोटिंग होगी, इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, राजस्थान में 23 नवंबर को और आखिर में 30 नवंबर को तेलंगाना में मतदान होगा।
सभी राज्यों में एकसाथ आएंगे नतीजे
| कुल मतदाता | 16.14 करोड़ |
| पुरुष मतदाता | 8.2 करोड़ |
| महिला मतदाता | 7.8 करोड़ |
| पहली बार मतदान करने वाले | 60.2 करोड़ |
चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है आयोग
चुनाव आयोग इस विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
• 5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए होगा मतदान।
• मतदान के लिए 77 हजार पोलिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे।
• 17 हजार 734 मॉडल बूथ तैयार किए जाएंगे।
• 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे।
• करीब 1 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।
• आदिवासियों के लिए स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
• विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएंगी।
• विजिल ऐप से मतदाता शिकायत भी कर सकेंगे।
मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 30 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को होगी और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मध्यप्रदेश में पिछली बार कमलनाथ सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई थी और सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन के बाद शिवराज सिंह ने फिर से सत्ता संभाली थी। इस बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने वाली है।
छत्तीसगढ़ में ऐसा होगा चुनावी कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके नक्सल प्रभावित होन के चलते दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले 7 नवंबर को नक्ल प्रभावित मानी जाने वाली20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, बाकी बची हुई70 सीटों पर17 नवंबर को मतदान होगा। राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी और 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों जांच होगी और दो नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
मिजोरम की सभी 40 पर 7 नवंबर को वोटिंग
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ 7 नवंबर को मतदान होगा और बाकी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।