देवरिया। एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच को साल 2010 में शामिल किया गया था, जिसमें भारत ने इस साल अपना गोल्डन डेब्यू किया। अब ओलंपिक में भी क्रिकेट मैच की वापसी की राह दिखाई दे रही है। इससे पहले साल 1900 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक में क्रिकेट के मैच खेले गए थे और गोल्ड के लिए इंग्लैंड और फ्रांस ने फाइनल मैच खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने गोल्ड पर कब्जा किया था। अब फिर से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की कवायद चल रही है। संभव है 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट शामिल हो जाएगा।
क्रिकेट के अलाना इन खेलों को किया जा सकता है शामिल
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करन की कवायद काफी लंबे समय से चली आरही है। अब पूरे 128 सालों के बाद ओलंपिक में क्रिकेट का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का 141वां सत्र होने वाला है। सत्र के दौरान ही क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक में जगह दिए जाने की बात सामने आ रही है। क्रिकेट के अलावा फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल को भी शामिल किया जाएगा।
क्रिकेट की लोकप्रियता को देखकर लिया गया फैसला
आईओसी यानी ओलंपिक समिति ने क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए इसे ओलंपिक में शामिल किए जाने का फैसला लिया है। क्रिकेट के शामिल होने से प्रसारण अधिकार में भी बढ़ोतरी होगी। 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ है जबकि क्रिकेट के शामिल हो जाने पर प्रसारण अधिकार 1 हजार 525 करोड़ रुपए होने के अनुमान हैं। इस फैसले का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी स्वागत किया है।