देवरिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को अयोध्या में 12 साल की लड़की के साथ हुए रेप का मुद्दा उठा। इस मामले को लेकर सीएम योगी जमकर बरसे। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा- “अयोध्या में में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया था। समाजवादी पार्टी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उठता है खाता पीता है। उनके टीम का मेंबर है। अब क्या इस पर कोई न बोले समाजवादी पार्टी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना को क्या हल्केपन से छोड़ देने की बात है।”

क्या है पूरा मामला


पिछले दिनों अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। कई दरिंदों ने पिछड़ी जाति से आने वाली एक 12 साल की बच्ची गैंग रेप किया और एक बार नहीं उसे डरा धमका कर लगातार रेप की घटना को अंजाम देते रहे। नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो भी बनाया। बच्ची ने डर से इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इनमें से एक आरोपी सपा नेता भी शामिल है। ये घटना अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है।
भदरसा में सपा नगर अध्यक्ष है आरोपी मोईद

रेप के आरोपी में से एक मोईद खान भदरसा में सपा से नगर अध्यक्ष है। आरोपी के रसूखदार होने के कारण ही पीड़ित लड़की ने कहीं शिकायत नहीं की थी। गर्भवती होने पर जब पीड़ित परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत की तब भी पुलिस ने उनपर मोईद खान के खिलाफ शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। अब मामला विधानसभा तक पहुंच गया है और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोईद खान को किसी भी हालत में नहीं छोड़ने की बात कही है।


यहां वहां ठोकरे खाता रहा पीड़ित परिवार
आरोपियों के रसूखदार होने के कारण पीड़ित परिवार की सुनवाई करने वाला कोई नहीं था। मामला जब निषाद पार्टी और हिंदू संगठनों तक पहुंची तब मामले की गंभीरता सामने आई और लोगों ने न्याय के लिए आवाज उठाई। वीएचपी, बजरंग दल और निषाद पार्टी ने जोर लगाकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। हिन्दू संगठनों ने धमकी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वो इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे और डीएम, एसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।