देवरिया।देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में हुई 6 लोगों की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में सही समय पर मामले का निस्तारण नहीं करने सीएम के निर्देश पर रुद्रपुर तहसील के एसडीएम योगेश कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी जिलाजीत समेत राजस्व व पुलिस के 15 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें दो तहसीलदार, एक राजस्व निरीक्षक, दो लेखपाल, एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी व चार आरक्षी शामिल हैं।
जांच में सामने आई लापरवाही
मामले की चल रही जांच में सामने आया है कि आइजीआरएसपर लगातार की जा रही शिकायतों के निस्तारण में संबंधित अधिकारियों ने घोर लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता बरती गई है ।इस मामले की समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि-“दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं। एक-एक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं कियाजाएगा।” सीएम योगी के द्वारा लिए गए इस बड़े एक्शन के बाद सभी संबंधित विभागों में हड़कंप मची हुई है।
27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला
इस जघन्य नरसंहार के मामले में27 नामजद और50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं 20 आरोपियों को पुलिस जेल भेजाजा चुका है। अब तक की जांच में सामने आया कि सत्य प्रकाश दुबे ने प्रेमचंद के खिलाफ सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने की कई शिकायतें आइजीआरएस पोर्टल पर की थीं, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों लापरवाही बरतते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
15 अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिया हैं। सीएम के निर्देश का पालन करते हुए गुरुवार को रुद्रपुर तहसील के एसडीएम, सीओ, पूर्व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, सुनील कुमार, उपनिरीक्षक, तीन आरक्षी समेत 15 के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।जबकि तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाहीकरने के निर्देश दिए गए हैं। इनके अलावा सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम और राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।