देवरिया। देश में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह इतना ज्यादा है कि केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषण कर दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
केंद्र की तरफ से जारी हुआ पत्र
22 जनवरी को मिलने वाली आधे दिन की छुट्टी को लेकर केंद्र ने एक पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है- “अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”
इसे भी पढ़े – 2023 की बड़ी फिल्मे जो अभी तक ott पर रिलीज़ नहीं हुई – गणपत से लेकर the kerela story तक
कार्यक्रम का हिस्सा बन पाएंगे कर्मचारी
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12:30 से शुरु हो जाएगा और लगभग 1 घंटे में खत्म हो जाएगा। इसलिए आधे दिन का अवकाश दिया गया है ताकि कर्मचारी अपने-अपने घरों से इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें जिन्हें मंदिर आदि जाना हो वो जाकर दर्शन कर सकें। कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, “अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”
कई राज्यों में 22 जनवरी को अवकाश
देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पहले से ही 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में राम लला का ननिहाल कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ ने छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही हरियाणा और गोवा में भी अवकाश रहेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी अवकाश की घोषणा की संभावना है। वहीं कुछ राज्यों ने इस दिन ड्राई डे रहने की घोषणा की है।