देवरिया। CBSE ने बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी हैं। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी और दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नेबुधवार को देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान जारी कर दिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा नवंबर के महीने के अंत तक, या दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक कर दिया जाता है। मगर इस बार बोर्ड परीक्षा की अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया। इस बार बोर्ड परीक्षा इस बार 15 फरवरी से शुरू होगी और 4 अप्रैल को अंतिम परीक्षा होगी।

क्या है परीक्षाओं का समय और शेड्यूल


कक्षा 12 की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी, जो सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे या 1:30 बजे तक समाप्त होंगी, यह पेपर के लंबाई पर निर्भर करेगा। पहले दिन छात्र Entrepreneurship पेपर देंगे, जबकि अंतिम दिन यानी 4 अप्रैल 2025 को Psychology पेपर की परीक्षा होगी।

दो विषयों के बीच पर्याप्त गैप


इस बार बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों को दो पेपरों के बीच पर्याप्त अंतर मिले। साथ ही, परीक्षाएं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तिथियों से टकराएं नहीं। इसके अलावा, यदि एक छात्र को दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन में होनी होती है, तो उसे अगले दिन परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

सीबीएसई नहीं करेगा मेरिट सूची की घोषणा


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की मेरिट सूची और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा। पिछले चलन का पालन करते हुए, बोर्ड टॉपर्स की सूची और छात्रों के डिवीजन की घोषणा भी नहीं करेगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

छात्रों को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन भी नहीं


बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से मेरिट सूची की घोषणा नहीं कर रहा है। इस फैसले का उद्देश्य छात्रों के बीच ‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ से बचना है। बोर्ड परिणामों के लिए मेरिट सूची जारी नहीं करने का निर्णय पहली बार महामारी प्रेरित लॉकडाउन के दौरान लिया गया था जब छात्रों के परिणाम ऑनलाइन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों का उपयोग करके तैयार किए गए थे। इस वर्ष बोर्ड छात्रों को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन भी नहीं देगा।