देवरिया। माधवी लता का नाम तब से चर्चा में है जब से बीजेपी ने हैदराबाद से उनके नाम का ऐलान लोकसभा प्रत्याशी के रूप में किया है। हर कोई जानता चाहता है माधवी लता कौन हैं, जिन्हें औवैसी के सामने चुनावी मैदान में उतारा गया है। माधवी लता में ऐसी कौन सी बात है कि बीजेपी ने उन्हें हैदराबाद में अपना प्रत्याशी चुना है, जहां सालों से ओवैसी का एकाधिकार रहा है। आइए जानते हैं माधवी लता कौन हैं और हैदराबाद में उनकी किस प्रकार की छवि है।
तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखती हैं माधवी
माधवी लता का जन्म एक तेलुगु परिवार में कर्नाटक के हुगली में हुआ है। उनका परिवार कोस्टल कर्नाटक से ताल्लुक रखता है। माधवी ने अपनी डिग्री गुलबर्गा यूनिवर्सिटी से पूरी की है और कोटी महिला कॉलेज (हैदराबाद) से राजनीति शास्त्र में एमए किया है। हैदराबाद में माधवी की छवि एक बड़ी और दमदार महिला समाज सेविका की है। उनकी छवि कट्टर हिंदूवादी महिला के रूप में है। माधवी मानती हैं कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, लेकिन सनातन के खिलाफ उठे किसी भी कदम को माधवी बर्दाश्त नहीं करती हैं।
समाजसेवी संस्थाएं चलाती हैं माधवी
माधवी विरिंची अस्पताल की चेयर पर्सन होने के अलावा हेल्थ और शिक्षा से जुड़े कई समाजिक संस्थाएं भी चलाती हैं। वो लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। वैसे तो माधवी लता कट्कर हिंदू और हिंदू धर्म के प्रति काफी संवेदनशील होने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन वो दूसरे धर्म के लोगों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटती। हैदराबाद में मुस्लिम परिवार की बेटियों की बेहतरी के लिए बहुत से काम कर रही हैं। पुराने हैदराबाद में गरीब मुस्लिम परिवारों को शिक्षा में मदद की बात हो या मुस्लिम परिवारों में बेटियों को बार-बार बेचने की प्रथा के खिलाफ आवाज उठानी हो, माधवी बिना धर्म को बीच में लाए काम करती हैं।
कला के क्षेत्र से भी जुड़ी हैं माधवी
एक सोशल वर्कर और अस्पताल की चेयर पर्सन होन के साथ-साथ माधवी कला के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। संगीत, नृत्य और फिल्मों में उनकी काफी रुची है। माधवी लता एक प्रतिष्ठित भरत नाट्यम डांसर हैं। और उन्होंन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कुल 9 तेलगू फिल्में और 2 तमिल फिल्में की हैं। माधवी का पहले कोई राजनीतिक करियर नहीं रहा है। आने वाले लोकसभा चुनावों से ही वो अपना राजनीतिक सफर शुरू करने जा रही हैं।
औवैसी को 1.5 लाख वोटों से हराने का किया दावा
लोकसभा प्रत्याशी के रूप में राजनीति में कदम रख रहीं माधवी का हैदराबाद में पहला चुनाव होगा। माधवी लता ने बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दावा किया कि- “ओवैसी को उनके ही गढ़ में डेढ़ लाख वोट से हराकर संसद से बाहर करेंगी और लोकतंत्र के मंदिर में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने जाएंगी। माधवी कहती हैं अब तक जिस धोखे से ओवैसी जीतते आए हैं, इस बार उनका वह बोगस वोटबैंक काम नहीं आएगा। अगर हिंदू भाई-बहन एक हो गए तो असद भाई के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी।”
माधवी को दी गई है Y+ सिक्योरिटी
IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद उन्हें सरकार ने Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है। Y+ सुरक्षा मिलने के बाद अब माधवी की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाएंगे।
माधवी को पीएम मोदी ने कहा असाधारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माधवी लता की तारीफ करते हुए कहते हैं कि- “माधवी लता असाधारण हैं। उन्होंने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं। पूरे तर्क व जुनून के साथ उन्होंने अपनी बात रखी।” प्रत्याशी चुने जाने के बाद माधवी लता ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि-“पीएम मोदी ने मुझे जाने बिना टिकट दे दिया। उन्हें भरोसा है कि मैं ओवैसी को टक्कर दे सकती हूं। इससे अधिक पारदर्शी राजनीति क्या हो सकती है?”