देवरिया । बीसीसीआी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। रवींद्र जडेजा को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टेस्ट टीम में पहली बार सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भी जगह मिली है।
बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, जबकि टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स को शामिल नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।
टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड का भारत दौरा (शेड्यूल):
पहला वनडे- 18 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा वनडे- 21 जनवरी, रायपुर
तीसरा वनडे – 24 जनवरी, इंदौर
पहला टी20- 27 जनवरी, रांची
दूसरा टी20- 29 जनवरी, लखनऊ
तीसरा टी20- 1 फरवरी, अहमदाबाद
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (टेस्ट सीरीज शेड्यूल):
पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद
