देवरिया। एशियन गेम्स का 14वां दिन भारत के लिए काफी अहम रहा। 14वें दिन भारत के गोल्ड मेडल लिस्ट में 6 और गोल्ड मेडल जुड़ गए। क्रिकेट और बैडमिंटन में ऐतिहासिक जीत के बाद पहला स्वर्ण मिला। इसके साथ ही भारत ने 100 मेडल्स का आंकड़ा भी पार कल लिया है। अब भारत के पास कुल 107 मेडल्स हो गए हैं, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है।



रैंकिंग के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम को गोल्ड
गोल्ड मेडल के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाना था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच रोका गया और फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका। शुरुआती मैच में ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो विकेट ले लिए थे। आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया। रैंकिंग में टीम इंडिया पहले स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। इस तरह से आज बिना खेले ही भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल लेकर इतिहास रच दिया।

कबड्डी मैच में हुआ विवाद, नियमानुसार भारत को गोल्ड
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गोल्ड के लिए खेले गए मैच के दौरान विवाद हुआ। लेकिन नियमों के अनुसार भारतीय टीम को फायदा मिला। भारत ने ईरान को 33-29 के स्कोर से मात देते हुए आखिर में गोल्ड पर कब्जा किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में अपना आठवां पुरुष कबड्डी खिताब जीता।


बैडमिंटन मेंस डबल्स में पहली बार गोल्ड
इस बार भारत को बैडमिंटन के मेंस डबल्स में भी पहली बार गोल्ड मेडल मिला। फाइनल में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज की जोड़ी ने स्वर्ण पदक दिलाया। गोल्ड मेडल के मैच में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम वोंग और चोई सोल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से हराया। यह एशियन गेम्स के इतिहास में, बैडमिंटन के किसी भी कैटेगिरी में भारत को मिलने वाला पहला गोल्ड है।

रोमांचक मुकाबले में महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी टीम के साथ ही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी देश के नाम एक गोल्ड मेडल किया। गोल्ड के लिए हुआ फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक था आखिर तक यह बता पाना मुश्किल था कि जीत किस टीम के लिए होगी। दोनों टीमें लगभग बराबरी पर चल रही थीं। अंत में भारत ने चीनी ताइपे को सिर्फ एक अंक के अंतर से मात देकर गोल्डर पर कब्जा किया भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 के स्कोर से हराया।

ओजस ने व्यक्तिगत कंपाउंड में जीता गोल्ड मेडल

नागपुर के रहने वाले ओजस देवतले ने तीरंदाजी के व्यक्तिगत कंपाउंड में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। नागपुर के रहने वाले ओजस देवतले को यह कामयाबी कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में मिली। साथी तीरंदाज ज्योति वेन्नम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के सो चायवान और जू जायेहून को शिकस्त दी।

ज्योति सुरेखा वेन्नम को भी गोल्ड
महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति सुरेखा ने फाइनल में दक्षिण कोरिया की चेवोन सो को 149-145 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ज्योति सुरेखा 27 साल की है, ज्योति महिला और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल थीं।