देवरिया। देश की राजधानी दिल्ली जहां की राजनीति में पिछले कुछ समय में काफी कुछ घटित हुआ वहां अब एक और अहम समय आ गया है। (delhi assembly elections)दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान किया। आइए जानते हैं दिल्ली में किसस तारीखों को वोट डाले जाएंगे और कब नतीजो की घोषणा होगी।

ये हैं वोटिंग और रिजल्ट की तारीख

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा (delhi assembly elections) चुनावों की विस्तार से जानकारी दी। दिल्ली में कुल 70 विधान सभा सीटें हैं। सभी सीटों पर 5 फरवरी को एकसाथ मतदान होंगे। वहीं नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi assembly elections) का पूरा शेड्यूल जारी किया है जिसके अनुसार 10 जनवरी को चुनाव का गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवाल 17 जनवरी तक अपना नामांकन कर सकेंगे। नामांकन के स्क्रूटनी की तारीख 18 जनवरी है। 20 जनवरी तक नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है।

लगातार 2 चुनावों में जीती है AAP

दिल्ली में लगातार 2 विधानसभा चुनावों में AAP को बड़ी जीत मिली है। पिछले चुनावों में दिल्ली की 70 में से 62 सीटें आप के हिस्से गई थीं। वहीं भाजपा को 8 सीटें मिली थी और कांग्रेसअपना खाता खोलने में  कामयाब नहीं हुई थी।