देवरिया। प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)के लिए योगी सरकार बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा और स्नान से जुड़ी सभी तरह की तैयारियां लगभग अपने अंतिम चरण में है। (Mahakumbh 2025) कुंभ में आने वाले साधु संत और श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक खुद मेडिकल सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम
कुंभ (Mahakumbh 2025) में इस बार करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं की संभावना जताई जा रही है। मेला क्षेत्र में इंतजाम भी उसी तरह किए गए हैं। कुंभ के दौरान प्रयागराज में ठंड भी अपने जोर पर होगी। ऐसी स्थिति में कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए मेला क्षेत्र का क्षेत्रफल भी बढ़ा दिया गया है और हर तरह के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
6 हजार बिस्तर के अस्पताल की व्यवस्था
राज्य सरकार ने (Mahakumbh 2025)महाकुंभ के लिए कुल 6 हजार बिस्तर के अस्पताल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इन अस्पतालों में सरकारी निजी और मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई अस्पताल शामिल होंगे। मेला स्थल पर ही 360 बिस्तर का अस्पताल तैयार किए गए हैं वहीं अरैल और झूंसी में 25-25 बिस्तरों का हॉस्पिटल बनाया गया है। कुंभ के लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 3 हजार बिस्तरों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों को भी बैकअप के लिए रखा गया है।
एंबुलेंस और रिवर एंबुलेंस की होती तैनाती
कुंभ में किसी तरह की स्वास्थगत असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। कुंभ के लिए तैयार किए गए अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक उपचार की सुविधाएं नहीं होंगी बल्की टेली-आईसीयू की भी पूरी व्यवस्था की गई है। मेला स्थल पर किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए 125 एंबुलेंस और 1 रिवर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। ये एंबुलेंस 24 घंटे मेला स्थल पर तैनात रहेंगे। इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए पहली बार हॉस्पिटल मैनेजर्स की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे इलाज के लिए मौजूद रहेंगे।
मेडिकल स्टाफ को खास ट्रेनिंग
मेडिकल स्टाफ जिनकी मेला क्षेत्र में ड्यूटी लगने वाली है उन्हें खास तरह से ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग परमाणु ऊर्जा स्टेश में चल रही है। पर यहां पर मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को बायोलॉजिकल, केमिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर और साथ ही एक्सप्लोसिव इमरजेंसी से निपटने के लिए ट्रेन किया जा रहा है। महाकुंभ में इस बार हर तरह की मेडिकल इमरजेंसी को लेकर व्यवस्थाए चाक चौबंध होगी इस आश्वासन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया है।