देवरिया। छत्तीसगढ़ के दाऊ अग्रवाल समाज (Dau Agrawal Samaj)की अनूठी पहल को सलाम। अब इस समाज के अमीरों के बेटे-बेटियों की शादी में गरीबों की बेटियों की भी शादी होगी। यानी निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में भी अब उतना ही भव्य समारोह होगा, जितना अमीर लोगों की शादियों में होता है। नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जरूरत का हर सामान भी उपहार में दिए जाएंगे।
अग्रवाल समाज संगठन का फैसला
अग्रवाल समाज (Dau Agrawal Samaj)से जुड़े संगठनों ने ऐसा करने का बीड़ा उठाया है। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज (Dau Agrawal Samaj)ने संकल्प लिया है कि अपने बेटे-बेटियों के मंडप में ही निर्धन परिवार की कन्याओं का भी ब्याह कराएंगे। फिर चाहे वह कन्या किसी भी समाज की हो। इस सिलसिले में दाऊ अग्रवाल समाज ने प्रदेश के लगभग 20 समाजों के पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।
समाज (Dau Agrawal Samaj)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल कहते हैं- हमारा संकल्प इस वर्ष 108 कन्याओं का विवाह कराने का है। अग्रवाल समाज की शादियों में आमतौर पर बेहिसाब खर्च होता है। हम अपने बेटे-बेटियों के मंडप में ही निर्धन परिवारों की कन्याओं का ब्याह भी कराएंगे और उन्हें उपहार भी देंगे। वे कहते हैं- किसी ऐसी कन्या का विवाह कराएं जिसकी शादी में धन आड़े आ रहा है तो इससे अधिक पवित्र कार्य दूसरा कुछ और नहीं हो सकता।
हर सक्षम परिवार कराए 5 गरीब लड़कियों की शादी
आह्वान किया गया है कि समाज के हर सक्षम परिवार, जिनके यहां वैवाहिक आयोजन हों, वे कम से कम 5 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराएं। वैसे कोई सदस्य इससे कम या अधिक कन्याओं के भी विवाह कराना चाहे तो उन्हें समाज भी पूरा सहयोग करेगा। दाऊ अग्रवाल समाज ने पिछले दिनों भिलाई में राष्ट्रीय अधिवेशन में लगभग 4000 पदाधिकारियों के सामने यह प्रस्ताव रखा था। इसे सभी सदस्यों ने अपनी मंजूरी दे दी।
हर दुल्हन को एक लाख रुपए तक का उपहार देंगे
दाऊ अग्रवाल समाज (Dau Agrawal Samaj)के सदस्यों के घरों में होने वाले वैवाहिक समारोह के दिन ही गरीब परिवार की कन्या की भी शादी कराई जाएगी। साथ ही लगभग एक लाख रुपए तक के उपहार दिए जाएंगे। विवाह की जिम्मेदारी उठाने वाले परिवार को आयोजन अपने घर के मंडप के बजाए किसी मंदिर-धर्मशाला में भी करना चाहें तो उन्हें इसकी इजाजत रहेगी। विवाह रस्मों के दौरान मदद कर रहे परिवार के सभी सदस्य वर-वधु को आशीर्वाद देने जरूर मौजूद रहेंगे।
यै भी पढ़ेंं- पहाड़ बचाने के लिए 15 साल से कर रहे कीर्तन, 108 साल तक करेंगे