देवरिया।भारतीय संगीत जगत की सुरीली धड़कन आशा भोसले 90 वर्ष की हो गई हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं। आशा भोसले ने फिल्मों में पारंपरिक और शास्त्रीय संगीत से हटकर कुछ अलग करने की शुरुआत की थी। आशा ताई ने हमें ऐसी शोख आवाज दी, जो कानों में थिरकती रहेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक उन्होंने 12 हजार से भी ज्यादा गाने गा लिए हैं।

जन्मदिन पर दुबई में आयोजित किया गया म्यूजिक कॉन्सर्ट
आशा भोसले के मौके पर दुबई में खास उनको डेडिकेटेड म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कॉन्सर्ट को “आशा@90: लाइव इन कॉन्सर्ट”, नाम दिया गया है। इस शो में आशा ने लाइव परफॉर्म किया। दुबई में रहने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों को इस कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार था।

10 साल की उम्र में की गायिकी की शुरुआत
आशा भोसले का जन्म 1933 में हुआ। वह दिवंगत दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा ने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में गाना शुरू कर दिया था। अपना पहला गाना उन्होंने ‘माझा बल’ नाम की मराठी फिल्म में गाया था। उसके बाद फिल्म ‘रात की रानी’ में उन्होंने अपना पहला सोलो गाना रिकॉर्ड किया। आशा भोसले ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने अपने से 15 साल बड़े आदमी से की लेकिन उनकी पहली शादी उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। जिसके चलते एक दिन उन्होंने अपने तीन बच्चों के साथ अपना ससुराल छोड़ दिया और फिर से गायिकी में अपना मन लगाने लगीं। इसी बीच उनकी मुलाकात पंचम दा से हुई और दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकी पंचम दा आशा भोसले से उम्र में 6 साल छोटे थे।


आशा भोसले के हिट सॉन्ग-

1. पिया तू अब तो आजा- कारवां (1971)
2. दम मारो दम- हरे कृष्णा-हरे रामा (1971)
3. ओ मेरे सोना रे- तीसरी मंजिल (1966)
4. चुरा लिया है तुमने जो दिल को – यादों की बारात (1973)
5. ये मेरा दिल – डॉन (1978)
6. आइए मेहरबान – हावड़ा ब्रिज (1958)
7. दिल चीज़ क्या है – उमराव जान (1981)
8. झुमका गिरा रे – मेरा साया (1966)
9. कोई सहरी बाबू – लोफ़र ( 1973)
10. मन क्यों बहका रे बहका – उत्सव ( 1984)