देवरिया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बड़े नक्सली हमले में 8 जवानों के शहीद होने की खबर मिल रही है। नक्सलियों ने सुरक्षा बल की बख्तर बंद गाड़ी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया। बस्तर IG ने इस घटना की और जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है।

नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

दरअसल बस्तर में अभी लगातार नक्सल ऑपरेशन्स चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत नारायणपुर और दंतेवाड़ा में भी नक्सल ऑपरेशन चल रहा था। दो दिन के ऑपरेश के बाद जवान वापस कैंप लौट रहे थे। अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED प्लांट करके रखा हुआ था। जिसकी चपेट में ने से जवानों की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सड़क पर हुआ बड़ा गड्ढा

यह घटना अंबेली गांव के पास कुटुरु थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। IED ब्लास्ट के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि जवानों की गाड़ी सड़क से कई मीटर दूर जा गिरी। हाल ही में पूरे बस्तर में तेजी से नक्सल ऑपेशन जलाए गए हैं। बीते कुछ महीनों में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को ढेर किया है साथ ही नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। नक्सल ऑपरेशन से तिलमिलाए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

CM विष्णुदेव साय ने दी व्यक्त की संवेदना

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सली हमले की निंदा की और घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा – “बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।”