देवरिया।देश की महिलाओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर है। केंद्रीय कैबिनेट कीबैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना में मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है। केंद्र की पीएम उज्ज्वला योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं कोरियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराती है।

सब्सिडी बढ़ने के बाद क्या होगी सिलेंडर की कीमत

उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर सब्सिडी मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों में योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कुछ इस तरह होंगी, दिल्ली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 603 रुपये, मुंबई में 602.50 रुपये, कोलकाता में 629 रुपये और चेन्नई में 618.50 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। देशभर में 9.6 करोड़ लोगपीएम उज्ज्वला योजना का लाभा ले रहे हैं। इस वजह से सब्सिडी में बढ़त का सीधा फायदा देश के 9.6 करोड़ लोगों को मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
सब्सिडी बढ़ाए जाने की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा- “रक्षा बंधन पर उज्ज्वला योजना में महिलाओं को दी गई सब्सिडी को बढ़ान का फैसला लिया गया था। उस समय सब्सिडी 200 रुपए बढ़ाई गई थी जिसे बढाकर अब 300 रुपए कर दिया गया है।” केंद्र सरकार ने 75 लाख और उज्ज्वला कनेक्शन देने के लिए 1650 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। कनेक्शन दिए जाने के बादउज्ज्वला योजना के लाभर्थियों की संख्या बढ़कर देशभर में 10.35 करोड़ हो जाएगी।