देवरिया।कहते हैं जब कुछ करने की मन में ठान लो तो फिर कोई भी ताकत आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस बात को साबित कर दिखाया है तमिलनाडु में रहने वाले विग्नेश ने। विग्नेश जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करते थे और इसी दौरान उन्होंने तमिलनाडु पीसीएस की परीक्षा पास की। अब वो राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बन गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं साथ ही जोमैटो ने भी ट्विट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
जोमैटो ने ट्वीटर पर शेयर की विग्नेश की कहानी
विग्नेश की सफलता की कहानी को खुद जोमैटो ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने अपने पेज पर लिखा- “कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करने वाले शख्स ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा निकालकर अफसर की पोस्ट हासिल की है। विग्नेश के लिए एक लाइक जरूर करें, जिसने डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करते हुए हाल ही में तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा निकाली है।” इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने लाइक किया है और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधी दे रहे हैं।
TNPCS ने 12 जुलाई को जारी किया रिजल्ट
तमिलनाडु राज्य सेवा परीक्षा आयोग 12 जुलाई को रिजल्ट जारी किया था। TNPCS के द्वारा जारी कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा ग्रुप 4 के नतीजों में विग्नेश का नाम है। TNPSC यह परीक्षा ग्राम प्रशासनिक अधिकारी , कनिष्ठ सहायक, बिल कलेक्टर ग्रेड-1 जैसे कई पदों के लिए आयोजित करता है। ग्रुप 4 के लिए परीक्षा एक साल पहले 24 जुलाई 2022 को आयोजित हुई थी।