देवरिया। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर देशभर में कन्याओं को भोजन कराया गया। हर साल की तरह इस साल भी सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान कराया। सीएम योगी ने नौ छोटी कुंवारी कन्याओं के पांव धोए, उनका विधि विधान से पूजन किया, भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के साथ सीएम ने बटुक पूजन भी किया।

शिवराज सिंह ने भी खिलाई कन्या
शिवराज सिंह एमपी में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भी हर साल सीएम हाउस में कन्या खिलाते थे। इस बार भी उन्होंने अपनी ये परंपरा निभाई। प्रदेश में मामा के नाम से लोकप्रिय शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने निवास पर 9 बच्चियों की पूजा करके भोजन खिलाया। चौहान ने कहा कि देवी मां की पूजा हमने बेटियों की पूजा करके की है। बेटियां देवी का ही रूप हैं। दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं कि समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है कि बेटी का आदर करें, सम्मान करें।
सीएम मोहन यादव ने भी की कन्या पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सीएम हाउस में कन्या पूजन की परंपरा को निभाया और 9 बच्चियों को आमंत्रित करके भोजन कराया। उन्होंने खुद कन्याओं के पैर पखारे उनकी आरती उतारी और चुनरी ओढ़ाई। सीएम मोहन यादव ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। आखिर में उन्होंने कन्याओं को प्रणाण कर उनसे आशीर्वाद लिया।