देवरिया न्यूज़

: :

दीपोत्सव पर अयोध्या में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 लाख दियों से जगमगाई अयोध्या

देवरिया। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद रामनगरी अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव भी ऐतिहासिक बन गया। यह आठवां दीपोत्सव इसलिए खास रहा क्योंकि एक ही आयोजन में अयोध्या ने दो वर्ड रिकॉर्ड बनाए। पूरी अयोध्या में 35 लाख दिए जलाए गए।


25 लाख से ज्यादा दिए एक साथ जले
इस साल अयोध्या ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए राम की पैड़ी में 25 लाख 12 हजार 585 दिए जलाए। ये पूर दिए आधे घंटे में एक साथ जलाए गए। जो अपने आप में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आपको बता दें 2023 दीपोत्सव में लगभग 22 लाख 23 हजार दिए जलाए गए थे। मंच से ही रिकॉर्ड बनने की घोषणा भी कर दी गई।


आरती का भी बना रिकॉर्ड
दीपोत्सव के साथ ही इस बार एक साथ भव्य आरती करने का भी रिकॉर्ड बना। इसके साथ ही 1600 साधु-संतों और भक्तों ने एक साथ सरयू नदी पर महाआरती की। इस आयोजन में 1121 बटुकों ने एक साथ सरयू की आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसकी पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने की। पीली साड़ी पहने 500 से अधिक महिलाओं ने भी आरती में भाग लेकर इस भव्य आयोजन को और खास बना दिया। अयोध्या ने एक ही घंटे में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए।

झांकियों से सजी शोभायात्रा
दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुंदर झाकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। ये शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकाली गई। ये शोभायात्रा दीपोत्सव का विशेष आकर्षण रहीं। यात्रा में शामिल 18 झांकियों में से 11 झांकियां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से बनाई गई थी जबकी 7 झांकियां पर्यटन विभाग ने बनाया था। झांकियों में बालकांड, अयोध्या कांड से लेकर रामायण के सभी प्रसंगों को दर्शाया गया था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *