देवरिया।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। 192 रनों का पीछा करते हुए जैसे ही श्रेयस अय्यर ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, स्टेडियम में मां तूझे सलाम गाना प्ले हुआ और पूरा स्टेडियमवंदे मातरम से गूंजने लगा। मैदान पर उतरी दोनों टीमों ने इस मैच से पहले वर्ल्डकप में 2-2 मैच खेला था और दोनों ही टीमें अजेय थी इसलिए खेल से पहले कुछ भी कह पाना संभव नहीं था। लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही सटीक खेल दिखाते हुए टीम को एक आसान जीत दिलाई।


191 रनों पर सिमटी पाकिस्तानी टीम
मैच से पहले ही स्टेडियम में दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से पहले उतरे सलामी बल्लेबाजी शफीक और इमाम की जोड़ी ने कुछ खास अच्छी साझेदारी नहीं निभाई और 41 रन में शफीक अहमद को शिराज ने एलबीडब्लू आउट किया। इमाम भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि बाबर आजम और रिजवान की 99 रन की साझेदारी ने टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास रन नहीं जोड़ा पाया पाकिस्तानी टीम 191 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

भारत ने संतुलित खेल दिखाते हुए हासिल किया लक्ष्य
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने बड़े संतुलित तरीके से खेल दिखाया। 30.3 ओवर में ही सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 63 गेंदों पर 86 रनों की धुआंधार पारी खेली। भारत की इस जीत का श्रेय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर जाता है। वहीं श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली।गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए।

वनडे वर्ल्डकप में पाक से अब तक नहीं हारी टीम इंडिया
पाकिस्तान पर मिली इस जीत के बाद भारत ने अपना रिकॉर्ड कायम रखा है। वनडे वर्ल्डकप के इतिहास में आजतक भारत, पाकिस्तान से नहीं हारी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वनडे वर्ल्डकप में आठवीं बार हरा कर पाकिस्तान पर अपना वर्ल्डकप विनिंग स्कोर 8-0 कर लिया है। इसी तरह पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 बार हराया है। वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्बे को 6 बार और न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 बार हराया है।