देवरिया।वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्डन ब्वॉय भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। स्वीडन के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंक फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले नीरज का बेस्ट परफॉर्मेंस88.67 मीटर रहा है। फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा।
अभिनव बिंद्रा की बराबरी कर सकते हैं नीरज
नीरज के पास अब एक शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका है।नीरज अगर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत जाते हैं तो वो निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बराबरी कर लेंगे। भारतीय खिलाड़ियों में अब तक अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीता है।गोल्ड जीतकर नीरज ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभिनव बिंद्रा,2008 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे।
नीरज पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई
फाइनल में जगह बनाने के साथ ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है। इस चैंपियनशिप का फाइनल 27 अगस्त को खेला जाएगा जिसके लिए 12 खिलाड़ी प्रवेश करेंगे। फाइनल में जगह बनाने के लिए 83 मीटर का मार्क पार करना था, जिसे नीरज ने पहले ही प्रयास में पार कर लिया। भारत के ही डीपी मनु और किशोर जेना ने भी फाइनल में जगह बना ली है।
भारत के ही डीपी मनु तीसरे स्थान पर रहे
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के साथ एक और भारतीय खिलाड़ी डीपी मनु भी भाला फेंक में हिस्सा ले रहे हैं। मनु ने अपने पहले थ्रो में 78.1 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, इसके बाद थ्रो में 81.31 मीटर दूरी तक भाला फेंका। विश्व चैंपियनशिप 2023 के मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज ग्रुप ए में टॉप पर, जर्मनी के जूलयिन वेबर दूसरे नंबर पर और डीपी मनु तीसरे नंबर पर रहे, वहीं डेविड वेगनर चौथे स्थान पर रहे।