देवरिया। शादियों का सीजन आ गया है। चारों तरफ से ढोल, नगाड़ों और शहनाई की आवाज सुनाई दे रहे है। भारत में शादी एक बड़ा और काफी इंपॉर्टेंट इवेंट माना जाता है। लोग अपनी शादियों में अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करते हैं। तैयारियों की जितनी टेंशन दूल्हा और दुल्हन के परिवार को होती है उतनी ही टेंशन मैरिज अटैंड करने वाले मेहमानों को भी होती है। किस फंक्शन में कौन सी ड्रेस पहनें और कैसी ज्वेलरी कैरी करें, ये बड़ा टास्क होता है। हम आपको यहां पर कुछ ऐसे ट्रेंड के बारे में बता रहे हैं जो आपको इस वेडिंग सीजन के लिए रेडी होने में मदद करेगा।

हल्दी के लिए ट्राई करें मिस मैच कॉम्बिनेशन
हल्दी के फंक्शन में येलो कलर के आउटफिट पहनना तो हर शादी में कॉमन है। अब ट्रेंड थोड़ा सा बदल रहा है। अब हल्दी के लिए प्योर येलो ना पहनकर येलो के साथ किसी दूसरे कलर का कॉम्बीनेशन कर पहनने का ड्रेंड आ रहा है। अगर हल्दी और मेहंदी का फंक्शन साथ में है तो आप पीले और हरे कलर का कॉम्बिनेशन करके पहन सकते हैं। रेड साड़ी के साथ येलो ब्लाउज कैरी कर सकते हैं, रेड और येलो कलर एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं। आप चाहें तो रेड साड़ी पर येलो चूड़ियां और ज्वेलरी भी पहन सकते हैं। रानी कलर के लाइट स्कर्ट पर पीला डुपट्टा भी हल्दी के फंक्शन के लिए एक अच्छा कॉम्बिनेशन होगा।

रेडी सारी है इन ट्रेंड
आजकल साड़ियां कफी ट्रेंड में हैं, अगर आप भी अपने वेडिंग कलेक्शन में एक साड़ी रखना चाहते हैं लेकिन आपको सारी पहनने में दिक्कत होती है तो रेडी साड़ी का ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट है। मार्केट में और ऑनलाइन सिंपल से सिंपल और हैवी साड़ियों का रेडी स्टॉक अवेलेबल है। आजकल कुछ लोग सिंपल बनारसी और सिल्क कीसाड़ियों में प्लेट्स और पल्लू सेट करके भी देते हैं। जिन्हें आपको फंक्शन के समय सिर्फ ड्रैप करना होता है पल्लू और प्लेट्स पहले से सेट की होती है।

साड़ी की डिफरेंट ड्रैपिंग करें ट्राई
साड़ियों का फैशन कभी आउट नहीं होता। साड़ी आपके लुक को एलीगेंट भी बनाती है और आप इससे ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों लुक पा सकते हैं। आप चाहें तो अपनी साड़ियों को डिफरेंट तरीके से ड्रैप करके एकदम यूनिक और नया लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए होगा एक डिजाइनर ब्लाउज, कुछ एसेसरी जैसे कमरबंद या बेल्ट, ब्रोच और हैवी सारी पिन। आपको इंटरनेट पर साड़ी को वेस्टर्न से ट्रैडिशनल स्टाइल में पहनने के कई तरीके मिल जाएंगे स्टेप्स फॉलो करके आप साड़ी से एक अच्छी ड्रेस तैयार कर सकते हैं।
इस तरह की ज्वेलरी ट्रेंड में
इस बार शादियों के सीजन में लाइट ज्वेलरी फैशन में है। साथ ही मीनाकारी की चांद बालियां और हेवी झुमके खूब चलन में हैं। नेक सेट की बात करें तो चोकर का फैशन अभी भी ट्रेंड में है। डिफरेंट स्टाइल के टियारा भी शादियों में खूब चलन में हैं। इन्हें साड़ी, सूट या किसी भी वेस्टर्न ड्रेस में आप स्टाइल कर सकते हैं। माथा पट्टी भी एक सिंपल से लुक को हाइलाइट करती है। बाल खुले रखने हो या बांध कर सिर्फ एक माथा पट्टी से बालों की किसी भी स्टाइल पर चार चांद लग जाते हैं।
