देवरिया। विराट कोहली ने भारत की T-20 वर्ल्ड कप-2024 की खिताबी जीत के बाद बड़ा ऐलान कर दिया। विराट कोहली ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया फाइनल मैच उनके T-20 करियर का आखिरी मैच था और ये उनका आखिरी T-20 वर्ल्ड कप था। विराट कोहली के इस एलान के बाद उनके फैन्स भावुक हो रहे हैं।
विराट कोहली ने क्या कहा
T-20 वर्ल्डकप में जीत के बाद जब विराट कोहली को आमंत्रित किया गया तभी उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया और कहा ये मेरा आखिरी T-20 था। विराट ने कहा कि- “अब अगली पीढ़ी को कमान संभालने का समय आ गया है।यह मेरा आखिरी T-20 विश्व कप था, यह बिल्कुल वही है जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है। यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी T-20 मैच था। हम वह कप उठाना चाहते थे। मैने कप उठाया है। ऐसा कुछ नहीं था कि मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अगली पीढ़ी के लिए T-20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है, एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार। आप रोहित जैसे किसी व्यक्ति को देखें, उसने 9 T-20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार है। चीजों को रोक पाना मुश्किल रहा है और मुझे लगता है कि यह बाद में समझ में आने वाला है।
शानदार पारी और ऐतिहासिक जीत के साथ दिया टी-20 करियर को विराम
फाइनल में बने मैन ऑफ द मैच
T-20 वर्ल्ड कप में मिली इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली की पारी का अहम योगदना रहा। विराट ने फाइनल में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। विश्वकप का कोई भी मैच भारत नहीं हारी, लेकिन विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में वो कमाल नहीं दिखा सके थे जिसके लिए वो जानेजाते हैं। लेकिन निर्णायक फाइनल मैच में उन्होंने कमार की पारी खेली। उनका T-20 फॉर्मेट से संन्यास लेना हमेशा याद किया जाएगा क्योंकी उन्होंने बेहतरीन जीत दिलाने वाली पारी के साथ T-20 के लिए अपने बल्ले पर विराम लगाया है।
विराट कोहली का T-20 का करियर
विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल T-20 करियर की शुरुआत जून 2010 में की थी। ठीक 14 साल बाद जून में हो उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। अपने 14 साल के T-20 करियर में उन्होंने भारत के लिए 125, T-20 मैच खेले, जिसमें 48.69 की औसत के साथ 4188 रन बनाए। वह रोहित शर्मा के बाद इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने T-20 करियर में कुल 38 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।