देवरिया। तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा और लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की घोषणा कर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में दोनों को हैदराबाद से उदयपुर रवाना होते देखा गया, जहां 26 फरवरी 2026 को उनकी शादी होने की संभावना है।

निजी समारोह में उदयपुर में शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह उदयपुर में निजी तौर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 100 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही होंगे। शादी की जगह पर तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय पुलिस के साथ हैदराबाद की सुरक्षा टीम और एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी भी तैनात रहेगी, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहे।

हैदराबाद में हो सकता है रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक खास रिसेप्शन रखा जाएगा। दोनों सितारों ने सोशल मीडिया  पर अपनी शादी को ‘विरोश’ यानी Vijay + Rashmika नाम दिया है और फैंस का प्यार मिलने के लिए आभार जताया है। विजय और रश्मिका ने 2018 में Geetha Govindam और 2019 में Dear Comrade में साथ काम किया था। तभी से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।