देवरिया। बिहार में बुधवार को पीएम मोदी और नितीश कुमार (Nitish Kumar)को लेकर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए पूरा मामला
दरभंगा के शोभन में दरभंगा एम्स के शिलान्यास समारोह का मौका था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना भाषण खत्म करके वापस अपनी जगह ले रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन पीएम मोदी ने फौरन उन्हें पैर छूने से रोक दिया। नीतीश कुमार के इस व्यवहार से पीए मोदी के चेहरे पर भी आश्चर्य के भाव थे।
राज्य को दिया करोड़ों की सौगात
इस मौके पर पीएम मोदी ने 12,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा- ‘नीतीश बाबू के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन का जो मॉडल विकसित करके दिखाया गया है, वह अद्भुत है। बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्ति दिलाने में उनकी भूमिका की जितनी सराहना की जाए, वह कम है।’