देवरिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मनोनीत कोटे की खाली सीटों पर सदस्य चुने गए हैं। सभी खाली 6 सीटों के लिए सदस्य मनोनित किए गए। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुन गए सभी सदस्यों को ट्वीट कर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मनोनीत 6 सदस्यों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र भी शामिल हैं।
अधिसूचना जारी कर दी गई जानकारी
सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव चंद्रशेखर ने अधिसूचना जारी कर मनोनित सदस्यों की सूचना दी। विधान परिषद में रजनीकांत माहेश्वरी, साकेत मिश्रा, लालजी निर्मल, तारिक मंसूर, रामसूरत राजभर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। सदस्यों को देखते हुए इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी ने हर समुदाय को देखते हुए सदस्यों का चुनाव किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी बधाई
विधानसभा परिषद के मनोनित सभी सदस्यों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और कहा- “इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि जनता राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है। उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुन: स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई
सभी मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि – “महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के द्वारा यूपी विधान परिषद के लिए मनोनीत सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामानएं और सभी के सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”