देवरिया। संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने ये नोटिफिकेशन (UPSC Notification 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अब परीक्षार्थी आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी, 2025 तय की गई है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है UPSC के लिए आवेदन?

UPSC की परीक्षा लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। यूपीएससी परीक्षा से ही इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी IAS, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस या IFS, इंडियन पुलिस सर्विस मलब IPS जैसी सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। (UPSC Notification 2025) UPSC परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं आईएफएस के लिए अभ्यर्थियों के पास एनिमल हसबैंड्री एंड वेटरनिटी साइंस, बॉटनी, कैमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथिमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिक्स, जियोलॉजी, एग्रीकल्चर या समकक्ष विषयों से बैचलर डिग्री होना जरूरी है।

किस उम्र तक दे सकते हैं परीक्षा?

UPSC परीक्षा (UPSC Notification 2025) में बैठने के लिए परीक्षार्थी की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 32 साल है। परीक्षा के लिए एज कैल्कुलेशन 1 अगस्त 2025 के बेस पर किया जाएगा। आरक्षण के आधार पर उम्र की सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के बाद होगा चयन

सिविल सेवा परीक्षा 3 चरणों में होती है। सबसे पहले परीक्षार्थियों को यूपीएससी प्रीलिम्स क्लियर करना होता है। उसके बाद मेंस के लिए चयन होता है। मेंस भी रिटर्न परीक्षा होती है यह प्रिलिम्स से और कठिन होती है। मेंस निकालने के बाद इंटरव्यू क्लियर करना होता है। उसके बाद आयोग के द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है जिसके बाद पद के अनुसार पोस्टिंग मिलती है।

ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/a-bank-giving-loans-in-the-name-of-ram-opened-in-prayagraj-maha-kumbh/